फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में खलल डालने वालों पर लगेगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तीसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खलल डालने वालों की खैर नहीं है। चुनाव में गड़बड़ी उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम श्रुति ने रविवार को मतदान से पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। एसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि सभी मतदेय स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
डीएम ने रविवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में तीसरे चरण के दौरान जिले में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान की निगरानी 18 जोनल व 107 सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कराई जाएगी। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात की गई है। श्रावस्ती जिले से 254 पुलिस कर्मी मंगाए गए है जिन्हें पोलिंग बूथों पर तैनात किया जाएगा जिसमें 13 एसआई, एक हेड कांस्टेबिल और 240 कांस्टेबिल शामिल है।
चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के सभी बार्डर एरिया पर पुलिस फोर्स लगाकर सतत निगरानी कराई जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे अराजक तत्व जो शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकते है उन्हें चिह्नित करके पुलिस की तरफ से रेड कार्ड जारी कर दिया गया है।
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद कर दिया गया है। सभी ग्राम प्रहरियों को अपने गांव में सफर कर सूचना संकलित कर संबंधित बीट प्रभारी व थाना प्रभारी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।
डीएम व एसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान खलल डालने व कानून को अपने हाथ में लेने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका लगाते हुए तत्काल जेल भेजा जाएगा। डीएम व एसपी ने आम जनमानस से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें