फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आज, 804 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sat, 31 Oct 2026 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एक नवंबर को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 804 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित तीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज इटई रामपुर के प्रधानाचार्य नित्यानंद चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनकी निगरानी में तीनों केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में 288 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, डीएवी इंटर कॉलेज में 312 और एमडीके बालिका इंटर कॉलेज में 204 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र निर्धारित किया गया है।

सामान्य परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उनके लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें