फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में गत शनिवार को गन्ने के खेत से बरामद युवती के कंकाल वाली घटना में प्रेमी गिरफ्तार हो गया है। रविवार को पकड़े गए प्रेमी ने कुबूल किया है कि उसने ही शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की हत्या की थी। हत्या के बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

गत शनिवार को बरदहवा गांव के पास गन्ने के खेत में नरायनपुर निवासी लड्डू की यासमीन (18) का कंकाल मिला था। लड्डू ने गांव के ही संतोष वर्मा के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। संतोष डाक विभाग का कर्मी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में संतोष ने बताया है कि वह यासमीन से प्रेम करता था। बार-बार शादी करने का दबाव बनाती थी। वह कहती थी कि संतोष के बिना वह जिंदा नहीं रह पाएगी। इसी बात पर आरोपी परेशान रहता था।
गत छह जून को यासमीन को गांव के बाहर बुलाया और बरदहवा गांव के पास ले जाकर गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। जंगली जानवरों ने शव को नोंच खाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी से अभी और पूछताछ चल रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें