फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनादी कर अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाने में आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रभारी निरीक्षक। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रीराम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी किया गया है। सीमावर्ती गांवों में बैठकें कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। सीमा की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। कोतवाली व थानों में बैठके कर अराजक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डुग्गी व मुनादी कराकर लोगों को अफवाह से सावधान रहने के लिए सतर्क किया जा रहा है। सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद ने सोमवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे नंदमहरा, जलजलवा व टांगिया आदि गांवों में बैठक कर ग्रामीणों के साथ वार्ता की।
सीओ ने कहा कि सीमा के निकट बसे ग्रामीण सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और पल-पल की सूचना नजदीक के थाने व चौकी को अवश्य उपलब्ध कराएं। छोटी-छोटी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर शांति व्यवस्था कायम रखने में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के उच्चाधिकारियों से नियमित रूप से वार्ता करके सीमा के गतिविधियों पर चर्चा कर रहे हैं। एसपी की तरफ से सभी कोतवाली व थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
थानों में बैठके आयोजित कराकर अराजक तत्वों को चिह्नित करने एवं लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करने का निर्देश दिया गया है। सांप्रदायिक अपराधों के खिलाफ सभी कोतवाली व थानों के पुलिस अफसरों व कर्मियों की तरफ से डुग्गी-मुनादी कराकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें