फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, किशोर और वृद्ध की मौके पर मौत; एक युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 15 Aug 2026 07:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में किशोर और वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइकें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार एक किशोर और एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही घायल को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


हादसा गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में डुमरियागंज मार्ग पर चिरकुटिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया गया कि तैय्यबपुर परसौना गांव निवासी हाजी जाबिर अली उर्फ अबू (65) बाइक से डीजल लेने जा रहे थे। इसी दौरान चिरकुटिया पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में जाबिर अली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी रौनक (16) पुत्र मंगरे लाल ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार अंकित पुत्र प्रवीण कुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों गांवों से परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर से परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें