फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ग्रामीण संपर्क मार्गों के लिए 5 करोड़ से अधिक की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क की सुविधा से जोड़ने के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि इन योजनाओं से हजारों लोगों को आवागमन में आसानी होगी और गांवों की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि बरगदवा-निरंजनपुर संपर्क मार्ग पर 49.74 लाख, बंगवा-परसपुर पर 54.85 लाख, खगईजोत-कालूबनकट मार्ग पर 111.27 लाख, राजघाट-सेखुई कला-धमौली-जुआथान मार्ग के निर्माण पर 53.10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विचऊपुर, चमरूपुर, पिपरा रामचंदर, जैतिहवा मार्ग पर 231.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों का विकास उनकी प्राथमिकता है, क्योंकि सड़कें आर्थिक गतिविधियों की रीढ़ होती हैं। कहा कि सरकार गांव-गांव पक्की सड़क पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखें, ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें। विधायक ने भरोसा दिलाया कि हर गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें