बलरामपुर। दीपावली की पूर्वसंध्या पर राप्ती (अचिरावती) नदी के सिसई घाट पर रविवार को भव्य व दिव्य दीपोत्सव मनाया गया। दीपों की रोशनी से सिसई घाट जगमग हो उठा। राप्ती नदी की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की गई।
नमामि अचिरावती संस्था की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में विकसित भारत, विकसित बलरामपुर के संकल्प के साथ जिले के युवाओं ने अपनी परंपरा एवं धरोहरों को सहेजने की शपथ ली। दीपोत्सव का शुभारंभ आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष, विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल, विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, समाजसेवी सर्वेश सिंह, बलजीत पांडेय, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा व राकेश प्रताप सिंह आदि ने दीप जलाकर किया। संयोजक कुशाग्र सिंह, अभय त्रिपाठी, विशाल शुक्ला, नीरज सिंह, चरनजीत तिवारी, रवि कनौजिया, वैष्णव, समीर, आकाश एवं अंकित तिवारी आदि ने राप्ती नदी की आरती उतारकर क्षेत्र के विकास एवं लोगों के कल्याण की कामना की।
श्री विश्वेश्वरनाथ मंदिर में मनाया गया दीपोत्सव
सादुल्लाहनगर। क्षेत्र के विश्वेश्वरनाथ मंदिर जुमनेपुर में रविवार की शाम दीपोत्सव मनाया गया। क्षेत्रवासी गणेशदत्त मिश्र, कृष्ण कुमार, सूरज, पवन, राजेश, दिलीप, शशिभान, संतोष, शिवम, कृपा शंकर, दीपक, जय प्रकाश व ओम प्रकाश आदि ने 11000 दीप जलाकर भगवान श्रीगणेश व माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की।