फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिले में पांच हजार से ज्यादा मतपेटिकाओं का होगा इस्तेमाल

सार

बलरामपुर जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत प्रशासन मतपेटिकाओं की मरम्मत और गिनती में जुटा है। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर सभी मतपेटिकाओं की दोबारा जांच और सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराना है।
विज्ञापन
-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रखा मतपेटिका ।-संवाद - फोटो : मुशीगंज ​स्थित संजय गांधी अस्पताल में कपिल की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर। पंचायत चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। इस बार जिले में पांच हजार से अधिक मतपेटिकाओं का प्रयोग किया जाएगा। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर मौजूदा मतपेटिकाओं की गिनती और मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। जहां भी खामियां पाई जा रही हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिले में अभी पर्याप्त मतपेटिकाएं मौजूद हैं, लेकिन मतदान केंद्रों और मतदाताओं की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त मतपेटिकाओं की जरूरत पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में नई मतपेटिकाओं की मांग भेजी जाएगी। फिलहाल ब्लॉकों से मतपेटिकाओं का पूरा ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। हर ब्लॉक को मतदान केंद्रों की संख्या के हिसाब से मतपेटिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि मतदान से पहले सभी मतपेटिकाओं की दोबारा जांच की जाए और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उनका कहना है कि पर्याप्त संख्या में मतपेटिकाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि किसी केंद्र पर संसाधनों की कमी न हो। प्रशासन का दावा है कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें