फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से अधिक घर राप्ती नदी में हो गए समाहित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती नदी की कटान तेज हो गई है। सदर तहसील के गोंसाईपुरवा गांव के 20 से अधिक घर राप्ती नदी में समाहित हो चुके हैं। सदर व उतरौला तहसील के दो दर्जन से अधिक गांव राप्ती नदी की कटान के जद में आ गए हैं। खेतों को भी राप्ती नदी निगल रही है। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने गुरुवार को कटान प्रभावति क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और मौके पर लेखपालों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार शेख आलमगीर के साथ राप्ती नदी के कटान से प्रभावित गांव लालपुर फगुईया के मजरा गोसाईपुरवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान शिव प्रसाद यादव ने बताया कि गोसाईपुरवा गांव के सहदेव, फौजदार, रामचंदर, नानबच्चा, अयोध्या प्रसाद, वंशीलाल व कृष्ण कुमार सहित 20 लोगों का घर राप्ती नदी में समाहित हो चुका है। ग्राम प्रधान की मदद से सभी कटान पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। कई लोग कटान की आशंका से अपना घर छोड़ रहे है।
लोगों की जमीनों को भी राप्ती नदी निगल रही है। इन सभी समस्याओं के बारे में डीएम को भी अवगत करा दिया गया है। दिन भर भारी बारिश होने से राप्ती नदी में बाढ़ आने की आशंका बढ़ गई है। सदर व उतरौला तहसील में राप्ती नदी के तटवर्ती इलाकों में बसे चौकाकला, लालपुर फगुईया, गोसाईपुरवा, पाठकपुरवा, गुलामपुरवा, बेलहा, चरनगहिया, रामपुर, बौड़िहार, कुडऊ व घोसियारपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांव कटान से प्रभावित है। रामपुर घोसियार व भचकहिया में तटबंध को कटान से बचाने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया है। कोड़री घाट पुल के गाइड बांध व पहुंच मार्ग को भी कटान के नुकसान से बचाने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारी लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें