फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंच पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि का किया विरोध

विज्ञापन
बलरामपुर कलेक्ट्रेट में पेट्रोलियम मूल्य वृद्घि का बैलगाड़ी पर चढ़कर विरोध जताती जेबा रिजवान व - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बिलरामपुर। डीजल और पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर बसपा नेता जेबा रिजवान ने गुरुवार को अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। बैलगाड़ी पर चढ़ जेबा कलेक्ट्रेट पहुंचीं और पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि वापस लेने के लिए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को भेेजे गए ज्ञापन में जेबा रिजवान ने कहा है कि पेट्रोल तथा डीजल के दामों में हो रही मूल्य वृद्धि से जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ जाएगी। लोगों के समक्ष भुखमरी का संकट हो जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम की कीमतें कम होने के बावजूद देश में इनका दाम बढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार पेट्रोल तथा डीजल पर लगाए जा रहे टैक्स कम करे। टैक्स कम होने से यह कीमतें अपने आप कम हो जाएगी और आम आदमी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें