फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संचारी रोगों पर वार के लिए एक महीने का अभियान शुरू

Wed, 01 Jul 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई। 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में पांच नगर निकायों और 793 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य और स्वच्छता आधारित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम होंगे। आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम की टीम बुखार से प्रभावित मरीजों की पहचान करेंगी। डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के लक्षण मिलने पर मरीजों का इलाज शुरू करेंगी।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ बुधवार को विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने किया। सीडीओ ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में आमजन की भागीदारी सबसे अहम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मीनाक्षी चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय, सीएचसी श्रीदत्तगंज अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, सहायक शोध अधिकारी सिद्धार्थ गुप्त व विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें