फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर ब्यौरा जुटा रही निगरानी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निगरानी समितियां डोर-टू-डोर भ्रमण कर कोरोना पीड़ितों का ब्यौरा जुटा रही हैं। निगरानी समितियां कोरोना पीड़ितों को दवाओं का वितरण, महामारी के बढ़ते प्रकोप के प्रति जागरूकता और नजदीक के अस्पतालों में इलाज कराने की सलाह दे रही हैं।
विज्ञापन

गैर राज्यों व जिलों से आने वालों का ब्यौरा भी निगरानी समितियां जुटा रही हैं। डीएम श्रुति के निर्देश पर निगरानी समितियां बैठक करके लोगों को सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइड लाइन के बारे में जानकारी दे रही हैं।
डीएम ने सोमवार को बताया कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गठित सक्रिए निगरानी समितियां कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों का डोर-टू-डोर सर्व करके ब्यौरा जुटा रही हैं। सर्वे के दौरान कोरोना पीड़ितों की पहचान करके उन्हें मुफ्त में दवाएं भी बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना पीड़ितों के बारे में आरआर टीम को निगरानी समितियां रिपोर्ट भी उपलब्ध करा रही हैं। निगरानी समितियों की तरफ से होम आइसोलट कोविड-19 मरीजों का स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी साझा की जा रही हैं। निगरानी समितियों की देख-रेख में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन आदि कराया जा रहा है।
डीएम के निर्देश पर प्रतिदिन निगरानी समितियों की बैठक करके कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के संबंध में चर्चा की जा रही है। सभी निगरानी समितियों को सक्रिए अवस्था में पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए गए हैं।
निगरानी समितियों में शामिल ग्राम प्रधान, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लोगों को मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और कोरोना टीकाकरण करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। निगरानी समितियां बैठक के दौरान लोगों को सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन करने के संबंध में जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें