फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उत्तर प्रदेश टीम के प्रबंधक बने मो. सुहेल

विज्ञापन
मो. सुहैल
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के खेल शिक्षक मो. सुहेल को राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। मो. सुहेल की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। पंजाब के लुधियाना में पांच से 11 जनवरी के बीच 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय गतका, जूडो व ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में उत्तर प्रदेश टीम में 41 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश स्तरीय टीम का नेतृत्व करने के लिए जिले के उतरौला स्थित एजी हाशमी इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक मो. सुहेल को मुख्य प्रबंधक नियुक्त किया गया है। मंडल व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में कुशल नेतृत्व करने पर मो. सुहेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मो. सुहेल के प्रबंधक बनने पर जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद, साधना पांडेय, क्रीड़ा कोष प्रभारी कुमेश सरोज आदि ने बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें