फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ इंजीनियर लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद जूनियर इंजीनियरों ने विरोध जताया। बेहतर विद्युत उपभोक्ता सेवा धरातल पर लागू न होने से जूनियर इंजीनियर विरोध में उतरे है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर जूनियर इंजीनियरों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन के बाद जूनियर इंजीनियरों ने एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन तुलसीपुर रमेश चंद्र को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के मंडल सचिव प्रियदर्शी तिवारी, जिलाध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव संतोष मौर्य, केके तिवारी, सर्वेश पटेल, जय प्रकाश पाल, करुणेश मिश्र आदि के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि ऊर्जा के शीर्ष प्रबंधन की तरफ से किए जा रहे अन्याय के खिलाफ सोमवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जा रहा है। ऊर्जा के शीघ्र प्रबंधन की तरफ से 24 घंटे सप्लाई, पावर फार आल का लक्ष्य धरातल पर लागू किए जाने के लिए लगातार कागजी प्रचार-प्रसार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

धरातल पर बेहतर विद्युत उपभोक्ता सेवा, आवश्यक संशोधन की व्यवस्था हवाहवाई है। व्यवहारिक कार्य योजना का अभाव होने के चलते बिजली उपभोक्ताओं का आक्रोश सीधे अवर अभियंताओं व सहायक अभियंताओं पर फूटता है। धरना प्रदर्शन के बाद इंजीनियरों की तरफ से ज्ञापन सौंपा गया और वेतन विसंगति सहित सभी मांगें पूरी करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें