फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव संपन्न कराने के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
फोटो-10/11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट से ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान कराने के लिए रवाना होती पोलिंग पार्ट - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलसी चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से रवाना की गई। नौ अप्रैल को जिले के नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव में जिले के 1913 मतदाता अपनी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोलिंग पार्टियों के साथ एक-एक माइक्रो आब्जर्वर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से एमएलसी का चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नौ अप्रैल को सभी ब्लॉकों पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। जिले में 1913 मतदाताओं में 861 महिला एवं 1052 पुरूष शामिल हैं। सभी मतदाता अपनी पसंद का एमएलसी चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
नौ ब्लॉकों पर मतदान के लिए एक-एक पोलिंग पार्टियां भेजी गई है। आपात स्थिति के लिए एक पोलिंग पार्टी को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिया है कि एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय जिला विकास अधिकारी गिरीश संद पाठक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें