फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राप्ती की कटान का मंत्री ने लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Sat, 08 Aug 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के उतरौला में कटान प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी लेते जलश​क्ति मंत्री व
विज्ञापन
उतरौला। क्षेत्र के पिपरा घाट के पास राप्ती नदी से हो रहे कटान का शनिवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के साथ पहुंचे मंत्री ने कटान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि नदी कटान से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं। उन्होंने कटान रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी उपाय करने पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और राहत के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सरयू नहर की लिंक नहर बढ़या पकड़ी में किसानों के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हुई। जलशक्ति मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुसार नहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मंत्री को कटान की वर्तमान स्थिति और बचाव कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें