फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली के खंभों ने पहने प्लास्टिक के कवर

Sat, 08 Aug 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के तुलसीपुर में बिजली के खंभे में प्ला​स्टि लगाते कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला। नगर में बिजली के खंभों को अब इंसुलेटेड प्लास्टिक कवर से सुरक्षित किया जा रहा है। बारिश के मौसम में खंभों में करंट उतरने की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


अभियान के तहत सबसे पहले उन मार्गों के बिजली खंभों को कवर किया जा रहा है, जहां सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक के लिए आवागमन करते हैं। विभाग का कहना है कि इंसुलेशन कवर लगने से खंभों के संपर्क में आने पर करंट लगने का खतरा काफी हद तक कम होगा। इससे श्रद्धालुओं के साथ ही आम राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

अधीक्षण अभियंता डॉ. चंद्रशेखर चौरसिया ने बताया कि बरसात के मौसम में कई बार बिजली के खंभों में करंट उतरने की शिकायतें सामने आती हैं। संभावित हादसों को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तक चिह्नित सभी खंभों पर प्लास्टिक कवर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें