फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: अवैध खनन पर करें कंट्रोल, लगाएं आर्थिक जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सम्मन व वारंट तामील की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सम्मन का शत प्रतिशत तामील कराने का निर्देश दिया। कहा है कि अगर कहीं पर कोई समस्या आती है, तो उन्हें अवगत कराएं। साथ ही अवैध खनन पर तत्काल कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीएम ने अभियोजन से संबंधित न्यायालयों में मुकदमों की पैरवी कर उसका निस्तारण अतिशीघ्र कराने को कहा। कहा कि यदि गवाह की वजह से किसी मुकदमे का निस्तारण नहीं हो रहा है, तो उसमें गवाही कराई जाए। लंबित मुकदमों का निस्तारण हर हाल में कराया जाय।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अवैध खनन पर पूरी तरह से कंट्रोल किया जाए, इसमें कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए तथा आर्थिक जुर्माने भी लगाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें