फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पचपेड़वा ब्लॉक में बिचौलिये का दबदबा, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा ब्लॉक में बिचौलिया के दबदबे का खुलासा शनिवार को हुआ। डीएम पवन अग्रवाल ने ब्लॉक के अधिकारियों को चेतावनी दी। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव सुनीता भारती ने विजयनगर गांव निवासी बिचौलया मो. आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि उन्होंने पचपेड़वा क्षेत्र का निरीक्षण शुक्रवार शाम को किया था। पता चला कि ब्लॉक में कोई बाहरी व्यक्ति काम देखता है। जानकारी पर ब्लॉक की जांच कराई गई तो पता चला कि ब्लॉक में मोहम्मद आलम नाम का एक व्यक्ति ब्लाॅक कार्यालय में ही रहता है। यह भी बात सामने आई कि लोगों के आधार कार्ड जुटाकर वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा देता है और वसूली करता है। इस पर बीडीओ से पूरे मामले की रिपोर्ट ली।
बीडीओ मोहित दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मो. आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही ब्लॉक में सतर्कता बरती जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें