फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.48 अरब से दुरुस्त होंगी सड़कें, सुगम होगा आवागमन

विज्ञापन
बलरामपुर के अकबरपुर कला से इटहिया छोटकी जाने वाली बदहाल सड़क ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़कोंं के निर्माण व मरम्मत पर एक अरब 48 करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्च 2026 तक 44 किलोमीटर लंबाई में सड़कों का कायाकल्प कराने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को 12.85 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। सात सड़कें दुरुस्त होने पर जिले की पांच लाख आबादी का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

राज्य सड़क निधि से फरवरी 2025 में नंदमहरा से कौवापुर तक 16 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत पर 41.58 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को 812.24 लाख रुपये मुहैया करा दिए गए हैं। 31 मार्च 2026 तक सड़क का मरम्मत कार्य पूरा कराना है। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के मुख्य गेट से चीनी मिल तक 5.23 किलोमीटर लंबी सड़क का 51.33 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण कराने के लिए मार्च 2025 में स्वीकृति मिली। विभाग को 3.78 लाख रुपये मुहैया कराकर 31 मार्च 2026 तक कार्य पूरा कराने की तैयारी है।
त्वरित आर्थिक विकास के तहत दो सड़कों का कायाकल्प होना है। इसमें भवनियापुर मोड़ से सीरिया नाले तक 127 लाख रुपये व हरैया चौराहे से सिरिया नाला तक 5.17 करोड़ रुपये से सड़कों की मरम्मत कराने की तैयारी की गई है। भवनियापुर मोड़ से सिरिया नाले तक के लिए पूरा बजट दे दिया गया है। हरैया चौराहे से सिरिया नाले तक 2.58 करोड़ रुपये विभाग को दिए गए हैं। पूर्वांचल विकास निधि से अकबरपुर कला से इटहिया छोटकी तक सड़क मरम्मत पर 1.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए विभाग को 72.88 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

राज्य योजना के तहत कोड़री तक 16 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत कराने पर 46.11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए प्रांतीय खंड को 8.73 लाख रुपये मुहैया करा दिए गए हैं। मैनहवा से धनौड़ा गांव तक 2.2 किलोमीटर लंबाई में सड़क के निर्माण पर 1.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रांतीय खंड को 1.94 लाख रुपये मुहैया कराकर 31 दिसंबर तक पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन

समय से पूरा कराए जाएंगे कार्य
सड़कों का निर्माण व मरम्मत कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन स्तर से निर्धारित समय में कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
-कुमार शैलेंद्र, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें