फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में घर से खींचकर अधेड़ का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। घर पर सो रहे अधेड़ की जमीन की रंजिश के चलते बदमाशों ने घर से दूर घसीटकर गला दबाकर मार डाला। बदमाश मृतक को पत्नी समेत पैर बांधकर घर से करीब 500 मीटर दूर घसीट ले गए थे। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम चिवटिहवा रतनपुर निवासी शांती देवी ने बताया कि गत गुरुवार रात वह घर पर पति चिनगुद (58) के साथ सो रही थी। मध्यरात्रि करीब पांच की संख्या में आए बदमाशों ने मेरे पति तथा मेरा पैर बांध दिया और घसीटते हुए घर से करीब 500 मीटर दूर ले गए। शांती ने बताया कि मुझे एक बदमाश ने कवर कर लिया तथा दूसरे बदमाश चिनगुद को घसीटते हुए गन्ने के खेत में लेकर चले गए।
वहीं पर इन लोगों ने मेरे पति की गला दबाकर हत्या कर दी। शांती को कवर कर रहा बदमाश जब साथियों से मोबाइल पर बात करने में व्यस्त हो गया तो इसी बीच शांती बंधनमुक्त होकर गांव की तरफ भागी और शोर मचाने लगी। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष सरोज ने बताया कि मृतक के बेटे गोपाल की तहरीर पर गांव के ही धनीराम व बुद्धू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घटना में शामिल हैं कि नहीं इस बात की जांच की जा रही है। मामले में अन्य बिंदु भी प्रकाश में आए हैं। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना के रहस्यों का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें