बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज में बीते दिन आग बुझाने का मॉक ड्रिल कराया गया।
एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी राज मंगल सिंह की मौजूदगी में सहयोगी कर्मचारियों ने दीपावली के मद्देनजर एमपीपी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इसके माध्यम से अग्निशमन अफसरों व कर्मियों ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी को शुभ दीवाली सुरक्षित रूप से मनानी है। इसके लिए सतर्कता बरतनी चाहिए।
नगर व देहात क्षेत्र के आतिशबाजी कारोबारियों व अन्य प्रतिष्ठानों के स्वामियों को आग लगने पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित किया गया। बच्चों को भी मॉक ड्रिल से आग बुझाने के तरीके बताए गए। लीडिंग फायरमैन अनिरुद्ध, चंद्रभूषण शुक्ल, फायरमैन सोनू, चालक मनोज आदि ने मॉकड्रिल कर करतब दिखाए। इस मौके पर कारोबारी अब्दुल समद, अकरम, हनीफ, मदनमोहन शुक्ल, छैलबिहारी पांडेय, राजकुमार यादव, हरिप्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे।