फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में 4 डिग्री पहुंचा पारा, ठंड से लोगों का हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में शुक्रवार को पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पारा गिरने से मुसीबत का कहर है। गरीबों व बेसहारों की कड़ाके की ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गलन भरी सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। प्रशासन ने नगर निकायों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों व बेसहारों को कंबलों का वितरण कराने और चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पारा गिरने से जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप रहा। कड़ाके की ठंड के चलते गरीबों व बेसहारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के बाद हल्की धूप खिली लेकिन ठंड पर धूप का कोई असर नहीं दिखा। शाम होते-होते फिर से मौसम कड़ाके की ठंड में तब्दील हो गया। ठंडी के मौसम में गरीबों व बेसहारों ने शासन-प्रशासन से कंबल व गर्म कपड़े मुहैया कराए जाने की मांग की है।
महराजगंज तराई संवादसूत्र के अनुसार रामकृष्ण सेवा आश्रम के अध्यक्ष एपी मिश्र की तरफ से सहियापुर गांव में 400 परिवारों को गर्म कपड़े बांटे गए। कार्यक्रम मौजूद सौरभ मिश्र, मयंक त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, बाबूराम मिश्र व लहेरी प्रसाद आदि ने एपी मिश्र के प्रयास की सराहना की। एडीएम वित्त एवं राजस्व / कार्यपालक जिला आपदा प्रबंधन अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले के चारों नगरों में सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निकायों के सभी ईओ को अध्यक्षों के साथ वार्ता करके गरीबों व बेसहारों को शीघ्र कंबल वितरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को कंबल वितरण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें