फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो डिग्री लुढ़का पारा, बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा रोड पर घने कोहरे के बीच आवागमन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कड़ाके की ठंड व शीतलहर का कहर जारी है। बर्फीली हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में दिनों दिन पारा लुढ़कने से गलन भी बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को सातवें दिन भी धूप नहीं निकली। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवा चलने से लोग बेहाल दिखे। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर राहगीर अलाव के पास बैठे नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी और ठंड बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है।
अलाव की बढ़ाई गई संख्या
सर्दी व शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलाव की संख्या बढ़ाई है। पहले 199 स्थानों पर अलाव जलने की व्यवस्था थी, वहीं अब 206 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। मंगलवार रात अधिकारियों ने भ्रमण कर अलाव व रैन बसेरे में सुविधाओं का जायजा लिया। उतरौला एसडीएम अभय कुमार सिंह व तुलसीपुर एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के पास बैठे लोगों से जानकारी ली। इसके बाद रैन बसेरे में रजाई, कंबल, गद्दा व हीटर आदि की व्यवस्था जांची
विज्ञापन

रेड जोन में जिला
जिला आपदा प्रबंधक अरुण सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने बलरामपुर को रेड जोन में रखा है। आने वाले दिनों में भी तराई क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। जनता को सलाह दी जाती है कि जिला प्रशासन की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार सुरक्षा उपायों को अपनाएं। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम नंबर 9170277336 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें