फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ईओ के बोर्ड बैठक में न आने से सभासदों में रोष, प्रदर्शन

विज्ञापन
तुलसीपुर नगर पंचायत में नारेबाजी करते सभासद। स्रोत संघ - फोटो : नानपारा के कग्गर गांव में प्रशासन द्वारा ढहाया गया अतिक्रमण।
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर पंचायत बोर्ड की निर्धारित बैठक में बुधवार को अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर सभासदों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। सभासदों का आरोप है कि बैठक की सूचना अधिशासी अधिकारी को दी गई थी, इसके बावजूद वे बैठक में नहीं आए। बैठक से पूर्व सभी सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार बोर्ड बैठकों में अधिशासी अधिकारी या तो अनुपस्थित रहते हैं या बैठक समाप्त होने से पहले चले जाते हैं। इससे नगर पंचायत के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव और निर्णय प्रभावित होते हैं। सभासद प्रतिनिधि रामदयाल सोनी ने कहा कि नगर के विकास संबंधी निर्णय लेने के लिए बोर्ड बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, लेकिन अधिशासी अधिकारी का बार-बार अनुपस्थित रहना गंभीर विषय है।
जनता हमें विकास के लिए चुनती है और अगर अधिकारी सहयोग नहीं करेंगे तो कार्य कैसे आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यदि इसी प्रकार बैठकों की उपेक्षा होती रही तो सभासद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आक्रोश व्यक्त करने वालों सभासद मोहम्मद आसिफ, विवेक मोदनवाल, मोहम्मद लईक, शिवकुमार गुप्ता, लड्डू, शकील, तौकीरुल हसन, अरशद, कुन्नू उस्ताद, विजय प्रताप सोनी सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के बाहर हूं : अधिशासी अधिकारी
उधर, अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि वह अवकाश पर हैं और आवश्यक कार्यवश बाहर गए हुए थे, इसलिए बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड के कार्यों में बाधा न आए, इसका हमेशा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें