फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ व्यापारी लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर स्थानीय नगर के व्यापारियों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। तीन सितंबर को नेशनल हाईवे जामकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आंदोलन के दिन व्यापारियों ने दुकानें बंद करने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

पचपेड़वा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आगा हसन खां व कमल अग्रवाल के अगुवाई में शनिवार को नगर में एक बैठक की गई। अध्यक्ष व व्यापारी नेता ने कहा कि पिछले कई दिनों से स्थानीय नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। लोगों को दो घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
विभागीय जेई की कार्यशैली से भी लोगों में आक्रोश फूट रहा है। बिजली न रहने से बाजार में अंधेरा छा जाता है और लोगों का जीना भी दुश्वार हो गया है। रात ढिबरी के सहारे काट रहे है। भीषण गर्मी में दिन में लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन्हीं समस्याओं को लेकर तीन सितंबर को नेशनल हाईवे जामकर चक्का जाम किया जाएगा। आंदोलन करने की सूचना भी उतरौला एसडीएम को दी जा चुकी है और उन्होंने आंदोलन करने की अनुमति भी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें