बलरामपुर ताहिरा गर्ल्स इंटर कॉलेज तुलसीपुर में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को शपथ दिलाते मुख?
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। ताहिरा गर्ल्स इंटर कॉलेज तुलसीपुर में शुक्रवार को 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत स्वास्थ्य व सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से कराया गया।
कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञों ने बेटियों को स्वास्थ्य व सुरक्षा की गहन जानकारी दी। स्वास्थ्य व सुरक्षा से लैस बेटियों ने सपनों की उड़ान भरी। कार्यशाला में जानकारी हासिल कर बेटियों ने भी कार्यक्रम की सराहना की।
शिक्षिका मीनाक्षी, रुही खान, रेहाना खान, सिंधुजा श्रीवास्तव, चांदनी गुप्ता व नूर अफसाना ने भी बेटियों को स्वास्थ्य व शिक्षा पर जानकारी देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।