ोटो-4-बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधान।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को बेटियों व महिलाओं को जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधानों का सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में 100 दिन के कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया। मिशन शक्ति अभियान फेज-0.4 के कार्यक्रमों को कराने की रणनीति तैयार की गई।
मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सीडीओ रिया केजरीवाल के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-0.4 के तहत एक माह तक होने वाले कार्यक्रमों के बारे में प्रधानों के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मिशन शक्ति फेज-0.4 के तहत 100 दिन की कार्ययोजना के कार्यक्रम कराने की रूप रेखा तैयार की गई है। 100 दिन तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा, निराश्रित महिला पेंशन, सामूहिक विवाह, दिव्यांगजनों को पेंशन, पॉक्सो एक्ट, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष व बाल विवाह आदि के लिए 100 दिनों तक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा। महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा और जिला समन्वय राधिका मिश्रा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व अन्य शामिल हुए।