फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गड़बड़ी मिलने पर मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी में अस्पताल सील करवाते एसीएमओ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गैसड़ी/बलरामपुर। बकौली डालपुर गैसड़ी तिराहे पर संचालित सबा मेडिकल स्टोर को स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सीज कर दिया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी ने गड़बड़ी मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि शिकायत मिलने पर बुधवार की रात करीब आठ बजे सबा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। मेडिकल स्टोर में फ्रंट साइड दवाओं के बड़े स्टाॅल लगे हुए थे, जिसकी आंंड़ में अंदर इलाज भी किया जाता था। छापे के दौरान डस्टबिन में प्रयोग की हुई वायल व सिरिंज पाए गए हैं जिसे कब्जे में लिया गया है। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में शिकायतकर्ता की शिकायत सही मिली, जिसके क्रम में कार्रवाई की गई है। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। जल्द ही संचालक सबा खान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम में सीएससी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, वैशाली व राजेश कुमार हंस आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें