फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रशासन ने उतरौला शहर में हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार नगर के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के डर से दुकानदानों ने स्वयं अपना सामान हटा लिया।
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से लेकर निरीक्षण भवन तक दोनों तरफ नालियों व पटरियों पर अतिक्रमण के चलते नागरिकों को प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ता है। बीते दिनों नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाए जाने को लेकर नगरपालिका प्रशासन, व्यापार मंडल व प्रभारी निरीक्षक के बीच बैठक में तय हुआ था कि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, व्यापार मंडल व पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से भ्रमण कर छोटे व बड़े व्यापारियों से इस बाबत अपील करेंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्त व प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौराहे से मुख्य बाजार में पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों से बाजार में घूमकर अपील की। अपील का असर दुकानदारों पर दिखा। उन्होंने स्वयं ही अपना अस्थायी अतिक्रमण हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें