बलरामपुर। जनपद गोंडा थाना इटियाथोक के ग्राम अर्जुनुपर मोहरिया निवासी कृष्ण कुमार पांडेय ने देहात कोतवाली में 17 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मेरी बेटी पूजा (21) की शादी पांच मई 2025 को देहात क्षेत्र के ग्राम बैरही महादेव मिश्र में हुई थी। दहेज को लेकर ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
ससुरालीजनों ने 17 नवंबर की शाम करीब 4:25 बजे पूजा को मारकर छत के कुंडे से लटका दिया है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि कृष्ण कुमार पांडेय की तहरीर पर ग्राम बैरही महादेव मिश्र निवासी महेंद्र प्रताप ओझा, पुष्पा, कमल ओझा व लाजवंती के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। (संवाद)