फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कटान के चलते पहाड़ी नाले में समाई कई बीघा जमीन

Mon, 07 Aug 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के गिरगिटही गांव के पास पहाड़ी नाले से कट रहा खेत।
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय विकास खंड के गिरगिटही गांव में धोबैनिया पहाड़ी नाले की कटान से ग्रामीण सहमे हुए हैं। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते नाले में कटान तेजी से होने लगी है। अब तक कई लोगों की दर्जनों बीघा कृषि भूमि नाले में समा चुकी है। ग्रामीणों ने इसे रोकने के लिए जल्द कटानरोधी कार्य करवाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा विकास खंड में धोबैनिया, कवही, खरझार, चकवा, धोबहा व हेंगहा सहित कई पहाड़ी नाले हैं। पहाड़ों पर बारिश होते ही नालों में उफान आ जाता है। बाढ़ उतरने के बाद नालों में कटान शुरू हो जाती है। शनिवार व रविवार को हुई बारिश के चलते धोबैनिया पहाड़ी नाले में पानी बढ़ते ही कटान तेज हो गई है।
धोबैनिया में कटान के चलते गिरगिटही गांव में दर्जनों बीघा कृषि भूमि नाले में समाहित हो चुकी है। ग्रामवासी पुजारी प्रसाद गौतम ने बताया कि उनकी तीन बीघा जमीन कट कर नाले में समा चुकी है। काफी नुकसान हुआ है। बहराइची प्रसाद का कहना है कि नाले में लगातार कटान हो रही है। अब तक चार बीघा खेत समाहित हो चुका है। सरकार को खेत का मुआवजा देना चाहिए। बेचई ने बताया कि धोबैनिया पहाड़ी नाले की कटान से हमारा 10 बीघा खेत नाले में समा चुका है। इसी तरह स्वामी दयाल के तीन बीघा सहित तमाम लोगों का खेत कटकर नाले में नाले में समा चुका है। इन लोगों ने डीएम से मांग किया है कि पहाड़ी नाले में हो रही कटान को रोकने के लिए प्रभावी ढंग से कटान रोधी कार्य करवाया जाए। जिन लोगों की जमीन नाले में कटकर समा चुकी है उन्हें सरकार से मुआवजा दिलवाया जाए।
विज्ञापन

कराई जाएगी जांच
हरैया सतघरवा ब्लॉक के गिरगिटही गांव के पास धोबैनिया नाले में कटान की सूचना मिली है। जल्द ही इसकी जांच कराई जाएगी। जिन लोगों की जमीन कट कर नाले में समाहित हुई है उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, एडीएम बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें