फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंजाब के पहलवान को चित कर जीते अयोध्या के मनीराम

Sat, 06 Jan 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपना पूरा दम दिखाया। पहले दिन नेपाल के पहलवान से जीते पंजाब के जग्गी पहलवान को दूसरे मुकाबले में अयोध्या के मनीराम दास ने चित कर जीत हासिल की। कुश्ती दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेशचार्य व सुनील राधेश्याम वर्मा ने किया।
विज्ञापन

उतरौला नगर में आयोजित कुश्ती दंगल में पहला मुकाबला लकी थापा नेपाल व जग्गी जगरूप शेरे पंजाब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पंजाब के जग्गी पहलवान ने लकी थापा को कला जंग दाव मारकर पटखनी देकर जीत कर दिया। दूसरा मुकाबला मनीराम दास अयोध्या व जग्गी पहलवान पंजाब के बीच हुआ। इसमें मनीराम ने निकाल दांव मारकर पंजाब पहलवान को अखाड़े में चित कर दिया।
विराट कुश्ती दंगल के आयोजक राम प्रताप वर्मा पहलवान ने आये सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दंगल देखने के लोगो की भारी भीड़ मौजूद रहकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर आफाक अहमद,अल्ताफ सभासद, दिलीप प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें