फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पत्नी और दो बच्चों को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को भी किया शूट; दृश्य देख दहल गए लोगों के दिल

Fri, 31 Jul 2026 08:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में पत्नी और दो बच्चों को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी शूट कर लिया। दृश्य देख लोगों के दिल दहल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस, लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम करीब 6.50 बजे हुई सनसनीखेज वारदात में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों में 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 माह का बेटा जयदीप शामिल हैं। घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आशंका है कि पहले पत्नी और दोनों बच्चों को गोली मारी गई, इसके बाद बजरंग गिरी ने खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इन्कार करते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए  

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घर के भीतर चारों खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली देहात पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर घंटों तक साक्ष्य जुटाए गए।

मृतक के भाई राम कुमार गिरी ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। सूचना मिलने पर वे पहुंचे तो चारों के शव घर के भीतर पड़े मिले। उनके अनुसार, चारों को कट्टे से गोली मारी गई है। घटना के कारणों की जानकारी उन्हें नहीं है।

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो कट्टे और कई खोखे बरामद हुए हैं। मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मोबाइल फोन, पारिवारिक संबंधों, आर्थिक स्थिति और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही, जबकि गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें