फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहीत वाहनों को समय से उपलब्ध कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अधिग्रहीत किए गए वाहनों को समय से उपलब्ध न कराने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने स्कूल प्रबंधकों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर वाहनों के उपलब्धता के संबंध में गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त वाहनों की आवश्यकता है। इन वाहनों की पूर्ति के लिए एआरटीओ अरविंद यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जितने भी वाहन अधिग्रहीत किए गए है उनके स्वामी समय से निर्धारित स्थल पर अपने वाहन अवश्य उपलब्ध करा दें।
वाहनों की खराबी दूर कर लें। साथ ही चालकों की कमी को भी समय से पूरा कर लें। बैठक में मौजूद विद्यालय के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों ने अपनी समस्याएं बताई। कहा कि कोरोना काल के चलते ज्यादातर स्कूलों के वाहन खड़े थे। चुनाव में वाहन मुहैया कराने के लिए सभी प्रबंधक व प्रधानाचार्य सहमति हुए और कहा कि समय से वाहनों की खामियां दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन

अधिग्रहण आदेश में दर्शाए गए निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर वाहनों को पहुंचाया जाएगा। बैठक में सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, डीआईओएस गोविंद राम व बीएसए डॉ. रामचंद्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें