सादुल्लाह नगर (बलरामपुर)। एजी हाशमी खेल मैदान में चल रहे स्वर्गीय राज्य स्तरीय वालीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीतकर महुआ की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने विजेता टीम को 51 हजार तथा उपविजेता टीम को 35 हजार नकद पुरस्कार व अंगवस्त्र देकर पुरस्कृत किया।
वालीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसआरके महुआ व इस्लामपुर गोंडा के बीच हुआ। पांच सेटों के मुकाबले में एसआरके महुआ की टीम ने 3-0 के एक तरफा मुकाबलें में मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 51 हजार व उपविजेता टीम को 35 हजार नकद, अंगवस्त्र व ट्राफी से पुरस्कृत किया। विजेता टीम के शाहरुख व उपविजेता टीम के नेहाल को क्रमश: मैन ऑफ द मैच व मैन आफ द सीरीज के पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में विनय सिंह, राजेंद्र यादव, अजय चंदेल व देशराज ने रेफरी तथा जैद आजमी व रशीद, फैजान हाशमी व कमरूल हसन ने कमेंटेटर की भूमिका पूरी कुशलता से निभाई। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डाॅ. कासिम अनवर हाशमी, हमीदुल्लाह खान, फैजान खान, सैय्यद अब्दुल बारी, अरशद अब्बासी व जलाल अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।