फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज:: मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

Wed, 26 Feb 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। इसको लेकर झारखंडी महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों को सजाया संवारा गया है। शाम को भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात (शोभायात्रा) भी निकाली जाएगी। शोभायात्रा मार्ग पर भक्तों को परेशानी से बचाने के लिए भारी वाहनों को प्रवेश रोककर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।
विज्ञापन


महाराजा दिग्विजय सिंह व महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने बलरामपुर में 365 शिवालयों का निर्माण कराया है। इसी कारण इसे जिले को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने के लिए भारी भीड़ जुटती है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। रेणुका नाथ मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर भगवतीगंज, कल्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर राजापुर भरिया जंगल, शिवगढ़ धाम पचपेड़वा, शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित शिवालय एवं दु:खहरणनाथ मंदिर पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
-
नगर में निकाली जाएगी शिव बारात
महाशिवरात्रि के दिन रामलीला मैदान से भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। झारखंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई सिटी पैलेस स्थित रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां पर भक्तों द्वारा भगवान शिव की भव्य आरती उतारकर उनकी पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख मंदिरों व शोभायात्रा के रूट पर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। शिवालयों पर भक्तों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी के साथ वीडियो कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

विकास कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें