फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सामाजिक विषय की परीक्षा में शामिल हुए 908 परीक्षार्थी

Wed, 26 Feb 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीबीएसई बोर्ड (हाईस्कूल) में सामाजिक विषय की परीक्षा मंगलवार को जिले के तीन केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा में 908 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा के बाद कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया, जबकि कुछ को कई प्रश्न कठिन लगे।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल एवं पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम रूमी ने बताया कि यहां पंजीकृत 362 में से 359 परीक्षार्थियों ने सामाजिक विषय की परीक्षा दी है, जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने बताया कि हाईस्कूल सामाजिक विषय में 276 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 273 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। इसी तरह शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुदीपा बोस ने बताया कि यहां हाई स्कूल सामाजिक विषय के 279 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। 276 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए वहीं तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर इंटरमीडिएट में आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस विषय के तीन विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें