फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विवि ने 13 जुलाई तक घोषित किया ग्रीष्मावकाश

Sat, 23 May 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अब 8 जून से 13 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश रहेगा और 14 जुलाई से नए सत्र का संचालन शुरू होगा। पहले 15 जून से 10 जुलाई तक कुल 25 दिन का अवकाश दिया था।
विज्ञापन


इसका शिक्षक संगठनों ने विरोध किया, तर्क दिया कि यूजीसी नियमों के तहत 45 दिन का नियम है। अब 36 दिनों का अवकाश दिया है और आगे त्योहारों में नौ दिन छुट्टियों को समायोजित किया है। जिसमें दो दिन दीपावली, तीन दिन शीतावकाश और दो दिन होली पर अतिरिक्त अवकाश तय किया है। कुलसचिव परमानंद सिंह ने बताया गया कि 23 मई को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया गया है। हालांकि प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा, मूल्यांकन तथा अन्य आवश्यक कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें