फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के 11 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समर्थित उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए कांग्रेस पार्टी के 11 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। सभी को कांग्रेस की तरफ से समर्थन प्राप्त उम्मीदवारों का प्रचार करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी से समर्थन प्राप्त उम्मीदवारों का प्रचार प्रसार कराने के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है।
जिलाध्यक्ष के साथ-साथ पूर्व विधायक एआईसीसी मंगलदेव सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी, पूर्व सांसद डॉ. विनय कुमार पांडेय, पूर्व विधायक/ प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु, पूर्व विधायक अशफाक अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राज बहादुर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एआईसीसी शिवलाल, प्रदेश सचिव चंद्रशेखर मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष पीसीसी शफीक अख्तर व पूर्व जिलाध्यक्ष खालिद बिन अफजल को पार्टी समर्थकों का प्रचार प्रसार करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, प्रमुख संगठनों व विभागों के अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें