बलरामपुर के विकास भवन स्थित आरसेटी में महिलाओं को जानकारी देते निदेशक पंकज कुमार वर्मा।-स्रोत:
बलरामपुर। दीपावली पर जिले में बनी मोमबत्ती घरों को रोशन करेंगी। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी) की तरफ से 32 महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेंगी।
इंडियन बैंक आरसेटी निदेशक पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुमड़ी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में क्षेत्र की 32 महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं का मूल्यांकन बाहरी टीम की तरफ से किया गया। इसके बाद उन्हें मंगलवार को विकास भवन में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन सकती है। इस अवसर पर संस्थान के फैकल्टी प्रफुल्ल कुमार पांडेय, अंकेश सिंह, कुलदीप तिवारी व श्रवण कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।