फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 17 निजी हॉस्पिटल व अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस निरस्त

Thu, 11 Jun 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-45-  बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में निजी सेंटर संचालकों की समीक्षा करते डीएम ।-स्रोत: 
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में मानकों के विपरीत संचालित 17 निजी हॉस्पिटल, अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। संबंधित केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड व खून जांच होने पर सील की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सीएमओ को अभियान चलाकर निजी केंद्रों की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में निजी सेंटर संचालक व उनमें संबद्ध चिकित्सकों की बैठक हुई। बैठक में हॉस्पिटल, अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों के अभिलेखों, चिकित्सक व स्टाफ की जांच की गई। जांच के दौरान 17 निजी सेंटर मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। किसी में मानक के अनुसार चिकित्सक तो किसी में आधुनिक उपकरणों की कमी पाई गई। ऐसे में जिलाधिकारी ने 17 केंद्रों का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया है। इसमें अव्या हॉस्पिटल जेल सड़क, नेशनल अल्ट्रासाउंड सेंटर उतरौला, आशीष पैथोलॉजी आरटीओ ऑफिस, सेवा अल्ट्रासाउंड उतरौला, अशोका डायग्नोस्टिक सेंटर रेहरा बाजार, लखनऊ डायग्नोस्टिक उतरौला, तुलसीपुर अल्ट्रासाउंड सेंटर तुलसीपुर, जनता डायग्नोस्टिक महदेइया बाजार, जनसेवा हॉस्पिटल उतरौला, न्यू जनसेवा सेंटर आंबेडकर तिराहा बलरामपुर, आरोग्य डायग्नोस्टिक महराजगंज, जनता डायग्नोस्टिक तुलसीपुर, भारत डायग्नोस्टिक सेंटर पेहर बाजार, एनएस अल्ट्रासाउंड कौवापुर, उर्मिला अल्ट्रासाउंड पुरैनिया तालाब, मॉडर्न अल्ट्रासाउंड बलरामपुर को निरस्त किया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। यदि इन केंद्रों पर मरीजों का इलाज व जांच होता है तो सील की कार्रवाई की जाएगी। सेंटर के उपकरण को थाने में लाकर सीज भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें