फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 300 गांवों में शिविर लगाकर पोषण व स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
-बलरामपुर के पीएचसी मथुरा बाजार में बच्चे को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के तहत बुधवार को एक साथ 300 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य, बाल विकास व पंचायती राज विभाग की टीम ने ग्रामीणों को पोषण व स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान गर्भवती व नवजात को टीके भी लगाए गए।
विज्ञापन

जिले में 2.5 लाख बच्चों को टीका लगाने के लिए प्रोजेक्ट संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। गैसड़ी ब्लॉक के पंचायत भवन सींगनाथ में आयोजित स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस का निरीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं व टीकाकरण कार्यों की प्रगति का फीडबैक लिया। निरीक्षण के समय एएनएम दीपिका तीन गर्भवती व नौ बच्चों काे टीका लगा चुकी थीं। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएचसी गैसड़ी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार मौजूद रहे।
ललिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवनगर के दरगाह स्थित पंचायत भवन में टीकाकरण मेले का आयोजन किया गया। इसमें 25 गर्भवती महिलाओं की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। 20 बच्चों का टीकाकरण भी हुआ। प्रधान मोहम्मद उमर शाह ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएचसी मथुरा बाजार के डॉ. आनंद आर्य व एएनएम किरण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिपरहवा चौराहा क्षेत्र के लालनगर सिपहिया और लैबुड़वा में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने किया। सत्र में पांच वर्ष तक के 15 बच्चों को टीबी, पीलिया, पोलियो, निमोनिया, डिप्थीरिया, काली खांसी, गवाघोंटू व दिमागी बुखार से बचाव के लिए टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें