फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तेंदुए की चहल-कदमी

Tue, 02 Apr 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। सोहलवा वन क्षेत्र से सटे गांवों में तेंदुए की चहल-कदमी थमने का नाम नहीं ले रही। निगरानी के लिए लगे वन विभाग के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की आमद कैद हुई है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

वन विभाग ओर से निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में भी इलाके में घूम रहा तेंदुआ कैद हो चुका है। वह बाड़ी बिजुरिया गांव के पास घूम रहा था। इसकी रिपोर्ट भी विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। वन विभाग के एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि तेंदुए को कई जगह पर देखे जाने के बाद इसकी धरपकड़ के लिए विभागीय टीम सक्रिय हो गई हैं।
इलाके में बीते साल नवंबर माह से तेंदुए का आतंक शुरू हुआ था। बीते साल नवंबर से इस साल जनवरी तक तेंदुए के हमले में छह बच्चों की जान जा चुकी है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने तीन हमलावर तेंदुआ भी जाल में फंसा कर पकड़े हैं। इसके बावजूद इलाके में तेंदुए की चहल कदमी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते एक सप्ताह में ही तेंदुए ने तीन गांवों में मवेशी व एक वनरोज पर हमला कर अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें