फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कौवापुर रेलवे फाटक के पास दिखा तेंदुआ, दहशत

Wed, 09 Sep 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। कौवापुर रेलवे फाटक के पास बुधवार को तेंदुआ देखे जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरतने लगे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे फाटक के आसपास संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया। ग्रामीणों रामचंदर वर्मा, चिनकाऊ, राजू, जमील, पप्पू और सरफात ने वन विभाग को तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी दी।

वनकर्मियों ने ग्रामीणों से पूछताछ कर तेंदुए की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संभावित ठिकानों की तलाश की गई।
विज्ञापन


रेंजर बृजेश सिंह परमार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अकेले सुनसान स्थानों पर जाने से बचें और बच्चों पर विशेष नजर रखें। उन्होंने कहा कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन


रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें