फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाजपुर गांव में लगातार दूसरे दिन तेंदुआ दिखाई पड़ा। रिहाईशी इलाके में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुए को जंगल में छोड़े जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान डॉ. भूलन ने मंगलवार को बताया कि खरझार नाले के पास मनरेगा का कार्य चल रहा था। तमाम मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच सुबह करीब सात बजे एक शीशम के बाग में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर मजदूर घबरा गए और शोर मचाने लगे। मजदूरों के शोर पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर तेंदुए गन्ने के खेत की तरफ भाग गया। ग्रामीण सतीश, सगीर,शमीम अहमद व अब्दुल अजीज आदि ने लाठी डंडा लेकर तेंदुए की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।
दोपहर करीब एक बजे तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर छोटे के घर के पास दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने पीछा किया तो वह पुन: खेत की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने तेंदुआ आने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। बरहवा रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजकर तेंदुए की तलाश कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें