फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रामगढ़ मैटहवा तथा लालपुर रमनगरा गांव में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। रेंजर ने जल्द ही तेंदुए को पकड़वाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रामगढ़ मैटहवा निवासी ग्रामीण ननकने, बुधई, नीबर, पवन कुमार व जीवनलाल आदि ने रेंजर बरहवा को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि उनके गांव के आसपास कई दिनों से तेंदुआ दिख रहा है। तेंदुए ने गांव के दो लोगों के चार मवेशियों को अब तक अपना निवाला बना लिया है।
इससे ग्रामीणों में दहशत है। इन लोगों ने रेंजर से तत्काल तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। रेंजर बरहवा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव के आसपास तेंदुआ होने की सूचना दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना को संज्ञान में लेकर शीघ्र ही मौके पर टीम भेजी जाएगी और तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। उधर हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के लालपुर रमनगरा गांव में तेंदुए दिखाई पड़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी।
क्षेत्रीय वनाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को तेंदुआ का पगचिह्न मिला है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें