फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महादेव गोंसाई गांव में अचानक तेंदुआ दिखाई पड़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। सूचना मिलने के बाद बरहवा रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौके पर वन विभाग की टीम भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण जय प्रकाश मिश्र, प्रवेश मिश्र, श्याम नरायन मिश्र, राम अचल व पुजारी आदि ने सोमवार को बताया कि रात के समय जंगल से भटककर आया तेंदुआ गांव में पहुंच गया। तेंदुए को देखते ही ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने बरहवा रेंज के रेंजर को दी। रेंजर विपुल मिश्र ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि टीम बनाकर ही घर से बाहर निकलें। मौके पर वन विभाग की टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें