फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला, कई गांवों में दहशत

विज्ञापन
बलरामपुर के संग्रामपुर हलौरा में ग्रामीणों को जागरूक करती वन विभाग की टीम ।-स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
जरवा। तुलसीपुर रेंज के ग्राम संग्रामपुर हलौरा में तेंदुए ने रविवार सुबह एक गाय को अपना निवाला बना लिया। इस घटना से क्षेत्र के कई गांवों में दहशत फैल गई। पिछले तीन माह से तेंदुए के हमले जारी हैं। ग्रामीण शाम ढलते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




किसान राम उदित वर्मा की गाय पर रविवार सुबह करीब चार बजे तेंदुए ने हमला कर दिया। गाय की आवाज सुनकर जब तक घर वाले जागे और शोर मचाया, तब तक तेंदुए ने गाय को मार डाला था। एक माह के भीतर तेंदुए ने दो बछड़ों सहित दर्जनों बकरियों का शिकार किया है। इसी गांव में सात दिन पहले इंद्रसेन साहू के बछड़े को भी तेंदुए ने शिकार बनाया था। पंद्रह दिन पहले धनीराम यादव की बछिया भी तेंदुए का निवाला बन चुकी है।
क्षेत्र के हलौरा, संग्रामपुर, कूढोहा, सिसई, सेमरी और बसंतपुर जैसे गांव के लोग भयभीत हैं। रामराज, आसाराम, बिहारी लाल, किशोरी लाल, रामू और पप्पू चौकीदार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन महीने से तेंदुए के हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुए के डर से लोग दिन डूबते ही घरों में दुबक जाते हैं। तेंदुए के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भारी दहशत है। लोग अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शाम होते ही गांव की गलियां सुनसान हो जाती हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन



अब तक चार तेंदुए पकड़े गए
जनकपुर रेंज क्षेत्राधिकारी अमरजीत प्रसाद ने बताया कि यह क्षेत्र पहाड़ी, नदी और जंगल से सटा होने के कारण तेंदुए के लिए मुफीद है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पिंजरा लगाकर चार तेंदुओं को पकड़ा गया था। उन्होंने क्षेत्रवासियों को जागरूक और सतर्क रहने की सलाह दी है। बताया कि घटनास्थल पर वन विभाग की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें