फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साखीरेत गांव में घर में घुसा तेंदुआ, सहमा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज में स्थित साखीरेत गांव के एक घर में मंगलवार रात तेंदुआ घुस गया। तेंदुए को देखकर परिवार सहम गया। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाकर खदेड़ा तो तेंदुआ पहाड़ी नाले की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम साखीरेत निवासी राम कुमार ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तभी जानवर के आने की आहट सुनाई दी। टाॅर्च जलाकर देखा तो सामने तेंदुआ खड़ा हुआ था। घर के लोग भयभीत हो गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा तो वह पहाड़ी नाले की तरफ भाग गया। ग्रामीण रामचंद्र, रामदास, मोहन लाल, जीवनलाल व घनश्याम आदि ने बरहवा रेंजर को फोन कर जानकारी दी। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
गांव में भेजी रही वन विभाग की टीम
गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अकेले घर से न निकलें। मवेशियों और बच्चों की विशेष रूप से सुरक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बृजेश सिंह परमार, रेंजर बरहवा रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें